शीला ने गवर्नर पद छोड़ने से किया इनकार
नई दिल्ली : एनडीए सरकार ने लगभग आधा दर्जन राज्यपालों को अपने पद से हटने के लिए कहा है. इनकी नियुक्ति कांग्रेस सरकार ने की थी. उनमें से एक महिला राज्यपाल ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है. एक अंग्रेजी अखबार ने इस आशय की जानकारी दी है. अंदाजा है कि वह महिला राज्यपाल और कोई नहीं शीला दीक्षित ही हैं.
अखबार ने लिखा है कि केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने छह राज्यपालों से बात करके उन्हें नई सरकार की मंशा बताई. उनसे कहा गया कि वे अपने इस्तीफे भेज दें. ये हैं बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन, केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित, राजस्थान की राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा, गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल शंकरनारायणन और त्रिपुरा के देवेन्द्र कुंवर.
नई सरकार के इस कदम से यूपीए और एनडीए में तकरार के आसार पैदा हो गए हैं और यह मामला अंततः सुप्रीम कोर्ट तक जा सकता है. बताया जाता है कि शीला दीक्षित ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि नई सरकार यह लिखकर आदेश दे तभी वह पद छोड़ेंगी.
एनडीए सरकार भी यूपीए की तरह कदम बढ़ा रही है. यूपीए ने 2004 में सत्ता में आने के बाद बीजेपी द्वारा नियुक्त चार राज्यपालों की छुट्टी कर दी थी. इनमें यूपी और गुजरात के राज्यपाल भी थे.उस फैसले से बीजेपी और एनडीए में ठन गई थी. बीजेपी के एमपी बीपी सिंघल तो इस मुद्दे पर अदालत चले गए थे.
अदालत ने 2010 में अपने आदेश में कहा था कि राज्यपाल केन्द्र सरकार के कर्मचारी नहीं हैं और उन्हें विश्वास खत्म होने के नाम पर हटाया नहीं जा सकता. लेकिन अदालत ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ऐसे राज्यपालों को हटाने के लिए कारण बताते हुए राष्ट्रपति को लिखे जो अपनी इच्छा से उन्हें रखें या हटाएं.अखबार ने लिखा है कि सरकार इन राज्यपालों को हटाने पर आमादा है और इसके लिए कैबिनेट अपनी अनुशंसा दे सकती है. वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बाधा के रूप में नहीं देख रही है. एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें हटाने के लिए हमारे पास पर्याप्त कारण हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com