लुईस सुआरेज पर प्रतिबंध आपराधिक : माराडोना
रियो दि जिनेरियो : अर्जेंटीना
के महान फुटबालर डिएगो माराडोना ने उरूग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज पर
लगाये गए प्रतिबंध को ‘आपराधिक’ करार देते हुए कहा कि फीफा उसे हथकड़ी
लगाकर ग्वांटानामो की जेल में बंद भी कर सकती है।माराडोना ने वेनेजुएला के
टेलेसर और अर्जेंटीना के सरकारी टीवी चैनल पर अपने फुटबाल कमेंट्री
कार्यक्रम के दौरान कहा ,‘ सुआरेज ने किसे मारा है ।’ उन्होंने कहा ,‘ यह
फुटबाल है और इसमें ऐसा होता है। वे उसे हथकड़ी लगाकर सीधे ग्वांटानामो भी
ला सकते हैं ।’ क्यूबा में अमेरिका की यह विवादित जेल बुश प्रशासन में शुरू
की थी । मानवाधिकार समूह कई कैदियों को बिना किसी अपराध या सुनवाई के
अनिश्चितकाल के लिये जेल में रखने पर इसकी लगातार आलोचना करते आये हैं ।
अपनी तुनकमिजाजी के लिये बदनाम रहे 1986 विश्व कप जीत के नायक माराडोना ने
कहा ,‘ अगर सुआरेज ने गलती की है तो उसे सजा दें लेकिन वह नैतिकता के दायरे
में हो और अतिरंजित ना हो ।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com