-->

Breaking News

मेस्सी और नेमार में गोल्डन बूट की जंग

रियो दि जिनेरियो : अर्जेंटीना के लिये अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने का कलंक इस विश्व कप में पूरी तरह धोते हुए लियोनेल मेस्सी ने तीन मैचों में चार गोल करके खुद को ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में तो शामिल कर लिया लेकिन वहां उनका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि शानदार फार्म में चल रहे ब्राजील के पोस्टर ब्वाय नेमार से होगा । फुटबाल को मजहब मानने वाले दोनों दक्षिण अमेरिकी देशों को 13 जुलाई को ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच खिताबी मुकाबले की उम्मीद है । यह इसलिये भी मुमकिन लग रहा है कि दोनों दिग्गज टीमें विपरीत ड्रा में हैं ।

महानतम फुटबालरों की जमात में शामिल होने जा रहे मेस्सी ने अब तक तीनों मैचों में मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता है । बोस्निया के खिलाफ उन्होंने अकेले दम पर बेहतरीन गोल किया तो ईरान के खिलाफ इंजुरी टाइम में विजयी गोल दागा । नाइजीरिया के खिलाफ उन्होंने दो गोल करके इस आलोचना को झुठला दिया कि वह अपेक्षाओं का बोझ नहीं सह सकते । अब अंतिम 16 में मेस्सी एंड कंपनी का सामना मंगलवार को स्विटजरलैंड से होगा ।

दूसरी ओर ब्राजील की टक्कर शनिवार को चिली से होगी । मेस्सी की तरह ही नेमार पर भी अपेक्षाओं का भारी दबाव था जिसने क्रोएशिया के खिलाफ पहले ही मैच में दो गोल करके अपने तेवर जाहिर कर दिये थे । इसके बाद कैमरून के खिलाफ मिली जीत में फिर दो गोल किये ।

उसके पास राबिन वान पर्सी और आर्येन रोबेन के रूप में दो खतरनाक स्ट्राइकर हैं और ऐसे टूर्नामेंट में जहां डिफेंस आला दर्जे का नहीं है, दोनों की भूमिका और अहम होगी । डच टीम का सामना दूसरे दौर में मैक्सिको से है । जर्मनी और बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर थामस मूलर भी तीन मैचों में चार गोल कर चुके हैं जिसमें पुर्तगाल के खिलाफ हैट्रिक शामिल है । उनकी टीम सोमवार को अंतिम 16 में अल्जीरिया से भिड़ेगी । क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की टक्कर आत्मविश्वास से ओतप्रोत फ्रांस से हो सकती है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com