-->

Breaking News

नए घर की तलाश में केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास मिला था जिसे अब उन्हें छोड़ना होगा लेकिन उन्हें अभी तक अपनी सुविधाओं के अनुकूल एक घर नहीं मिल रहा है। पिछले 4-5 दिनों के दौरान केजरीवाल दिल्ली के विभिन्न इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा मकान देख चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार केजरीवाल इसी सप्ताह अपनी सरकारी घर खाली कर सकते हैं। वहीं केजरीवाल के करीबियों का कहना है कि वे एक ऐसा घर ढूंढ रहे हैं जिसमें उनका पूरा परिवार रह सके और वे अपना ऑफिस भी वहां खोल सकें।

वहीं केजरीवाल चाहते हैं कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में ही या उसके आसपास के किसी इलाके में रहें, ताकि अगर उनके क्षेत्र की जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो लोग आसानी से उनसे आकर मिल सकें। गौरतलब है कि केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही दिल्ली सरकार ने उन्हे सरकारी आवास खाली करने को कहा था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com