वनडे रैंकिंग में कोहली ने टॉप की पोजीशन गंवाई
दुबई: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को हाल में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में नहीं खेलने का फैसला करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्होंने जारी आईसीसी की नवीनतम वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को शीर्ष बल्लेबाज का स्थान गंवा दिया।
कोहली ने डिविलियर्स पर नौ रेटिंग अंक की बढ़त बना रखी थी लेकिन खिलाड़ी को अपनी टीम के किसी मैच में नहीं खेलने पर एक प्रतिशत रैंकिंग अंक का नुकसान उठाना पड़ता है और इस तरह से भारतीय बल्लेबाज को 13 अंक का नुकसान हुआ है और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी से चार रेटिंग अंक पीछे हो गए हैं। डिविलियर्स टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में भी शीर्ष पर हैं जबकि कोहली 10वें स्थान पर हैं।
हालांकि अगले कुछ महीनों में रैंकिंग में बदलाव आ सकता है क्योंकि डिविलियर्स को श्रीलंका जबकि कोहली ने इंग्लैंड में खेलना है। दौरे से आराम लेने के कारण कोहली की तरह शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी नुकसान हुआ है। धवन दो स्थान के नुकसान से 10वें जबकि रोहित शीर्ष 20 से बाहर होकर 23वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश में भारत की कप्तानी करने वाले सुरेश रैना दो स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर हैं।
वनडे गेंदबाजों की सूची में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को दो दो स्थान का नुकसान हुआ है। ये दोनों क्रमश: सातवें और 12वें स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव आठ स्थान के फायदे से 78वें पायदान पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चार रन देकर छह विकेट चटकाने वाले स्टुअर्ट बिन्नी 23 स्थान की छलांग के साथ 206वें पायदान पर हैं।
जडेजा ने वनडे आलराउंडरों की सूची में चौथा स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं। टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। भारत के श्रीलंका के बराबर 112 अंक हैं लेकिन दशमलव अंक तक गणना करने पर भारत तीसरे स्थान पर खिसक जाता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com