रेल किराया बढ़ाकर दिखाए अच्छे दिन: अमरेंद्र
जालंधर:
लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है
कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा रेल किराए व मालभाड़े में भारी बढ़ौतरी
करने के बाद अब अकाली दल द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ चुप्पी क्यों साध ली
गई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि पहले तो अकाली यू.पी.ए. सरकार के
खिलाफ रोजाना मोर्चा खोल लेते थे परन्तु अब उनके मुंह पर ताले लग गए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन दे दिए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मालभाड़ा बढऩे से महंगाई बढ़ जाएगी जिसे पूर्व यू.पी.ए. सरकार ने बड़ी मुश्किल से नियंत्रण में लाया था। इसी तरह से रेल किराया बढऩे से आम जनता पर बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व कांग्रेस सरकार ने किराए में बढ़ौतरी की भी थी तो वह 2 या 3 प्रतिशत तक सीमित थी परन्तु इन्होंने तो सीधे ही भारी-भरकम बोझ आते ही जनता पर डाल दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com