-->

Breaking News

आमिर-सलमान के सामने शर्त

मुंबई :बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राज कुमार संतोषी का कहना कि यदि आमिर खान या सलमान खान 'अंदाज अपना' अपना के सीक्वल का निर्माण करते है तभी वह दोनो को अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे।संतोषी इन दिनों अपनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल की तैयारी कर रहे है। उनका कहना है कि  सलमान और आमिर दोनो सीक्वल में काम करने के लिए   तैयार है।

संतोषी ने कहा "सीक्वल में आमिर और सलमान को दोहराना संभव नहीं है। उस समय बात अलग थी लेकिन आज दोनो फिल्म जगत के बड़े नाम हैं। हालांकि अगर सलमान या आमिर फिल्म का सीक्वल बनाते हैं तो वह उन्हें फिल्म में लेने के लिए तैयार हैं।उल्लेखनीय है कि वर्ष 1994 में विनय सिन्हा निर्मित और संतोषी द्वारा निर्देशित  फिल्म  'अंदाज अपना अपना' में आमिर और सलमान ने हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया था।  'अंदाज अपना अपना' में करिश्मा कपूर ,रवीना टंडन,परेश रावल और शक्ति कपूर की भी अहम भूमिका थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com