-->

Breaking News

सायना नेहवाल इंडोनेशिया ओपन से बाहर

जकार्ता: देश की शीर्ष महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शुक्रवार को 750,000 डॉलर इनामी राशि वाले इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के क्वार्टर फाइनल में चीन की ली जुएरुई से हार गई। इस्तोरा गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में शुक्रवार को तीन बार की चैम्पियन सायना सर्वोच्च वरीयता प्राप्त चीन की ली जुएरुई से एक कड़े मुकाबले में 20-22, 15-21 से हार गई। सायना और जुएरुई के बीच अब तक हुए 9 मुकाबलों में 2 बार सायना जीती हैं जबकि 7 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

क्वार्टर फाइनल में दोनों के बीच पहला गेम काफी संघर्षपूर्ण रहा। गेम की शुरुआत में दोनों के बीच मुकाबला 5-5 की बराबरी पर था लेकिन इसके बाद जुएरुई ने दमखम दिखाते हुए 10-6 की लीड ले ली। इसके बाद सायना ने पलटवार करते हुए 11-10 की बढ़त कायम कर ली लेकिन अंतत: गेम जुएरुई के नाम रहा। दूसरे गेम में जुएरुई ने शीघ्र ही 10-4 की लीड लेते हुए मुकाबले पर नियंत्रण कर लिया और इस तरह सायना यह गेम 15-21 से हार गई।

इससे पहले सायना ने दूसरे दौर में गुरुवार को स्काटलैंड की किस्र्टी गिलमौर को मात देने में केवल 36 मिनट लगाए थे। विश्व की 17वीं वरीयता प्राप्त गिलमोर को सायना ने 21-17, 21-9 से हराया था। सायना ने पहले राउंड में बुधवार को थाईलैंड की पोर्नटिप बी. को मात देने में सिर्फ 33 मिनट लगाए थे। नौंवी विश्व वरीयता प्राप्त पोर्नटिप को सायना ने सीधे गेमों में 21-15, 21-10 से हराया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com