गुजरात की CM ने मंत्रियों को विभिन्न जिलों का बनाया प्रभारी
अहमदाबाद:
पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री आनंदीबेन
पटेल ने अपने कैबिनेट के 18 सदस्यों को विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त
किया है।
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई व्यवस्था को जारी रखते हुए पटेल ने अपने 6 कैबिनेट और 12 राज्य मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया है। वे अपने अधिकार क्षेत्र के अधीन क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए जिम्मेदार होंगे।
एक बयान में बताया गया है कि कैबिनेट मंत्री नितिन पटेल को गांधीनगर, खेडा, वडोदरा और राजकोट जिलों का प्रभार दिया गया है। दूसरे मंत्री रमनलाल वोरा को पाटन, बनासकांठा और सुरेन्द्रनगर का प्रभार दिया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com