-->

Breaking News

शरद पवार की पार्टी NCP का कांग्रेस में होगा विलय?

नई दिल्ली/मुंबई : महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की चल रही कयासबाजी के बीच राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर होने की संभावना बढ़ गई है। ताजा खबर यह है कि शरद पवार को कांग्रेस ने ऑफर किया है कि वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दें और आगामी विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की अगुवाई करें।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले अहमद पटेल और ए.के. एंटनी ने शरद पवार से मिलकर उनके सामने यह प्रस्ताव रखा है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को जिस तरह से हार का सामना करना पड़ा उस के डर से कांग्रेस ने शरद पवार को यह ऑफर दिया है।

कांग्रेस ने ये पहल नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ लामबंद होने के लिए उठाया जा रहा है। हालांकि शरद पवार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उल्लेखनीय है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ी थी और एनसीपी का गठन किया था। बातचीत के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पवार से कहा कि अब इस मुद्दे में कोई दम नहीं रहा इसलिए उन्हें वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com