बेल्जियम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
ब्रासीलिया
: स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 1
. 0 से हराकर 24 साल बाद विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। आखिरी
बार अर्जेंटीना की टीम 1990 में विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची थी जब डिएगो
माराडोना की अगुवाई वाली टीम फाइनल में पश्चिम जर्मनी से 0-1 से हार गई
थी।
अर्जेंटीना 2006 और 2010 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हारा। उसके कप्तान लियोनेल मेस्सी का यह पहला विश्व कप सेमीफाइनल होगा।
ग्रुप चरण में खराब फार्म का सामना कर रहे हिगुएन ने समय पर फार्म में लौटते हुए एंजेल डि मारिया के पास पर आठवें मिनट में गोल किया। इससे अर्जेंटीना ने शुरूआत से ही मैच पर दबाव बना लिया। उसकी बढत 13वें मिनट में दुगुनी हो जाती जब फारवर्ड इजेकील लावेजी ने गोल पर हमला बोला लेकिन बेल्जियम के डिफेंस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।
बेल्जियम को 26वें मिनट में बराबरी का मौका मिला जब केविन डि ब्रूने का शाट सर्जियो रोमेरो ने बचा लिया लेकिन रिबाउंड पर डिवोक ओरिजी शाट नहीं लगा सके।
मेस्सी पहले हाफ में टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल तो नहीं कर सके लेकिन बेल्जियम के डिफेंडरों को उन्होंने व्यस्त रखा।
मेस्सी स्टापेज टाइम के तीसरे मिनट में गोल करने के करीब पहुंचे जब वह अकेले दम पर गेंद लेकर खाली पड़े बेल्जियम डिफेंस में घुसे लेकिन कोर्टियोस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया ।
बेल्जियम 42वें मिनट में बराबरी के करीब पहुंचा जब जान वटोर्ंगेन ने बायें फ्लैंक से शानदार पास दिया जिस पर केविन मिरालास ने हेडर लगाया जो निशाना चूक गया । हिगुएन के शानदार फार्म से आज मेस्सी पर से दबाव कम हुआ । डि मारिया भी काफी आक्रामक खेल दिखा रहे थे । उन्हें 33वें मिनट में चोट के कारण बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह एंजो पेरेज आये ।
हिगुएन इस विश्व कप का एक दर्शनीय गोल 55वें मिनट में कर सकते थे जिन्होंने विंसेट कंपनी के पैरों के बीच से गेंद लेकर दाहिने पैर से दमदार शाट लगाया जो बार से टकरा गया।
बेल्जियम के लिये हार का एक कारण चेलसी के उसके स्टार स्ट्राइकर इडेन हेजार्ड का खराब फार्म भी रहा। विश्व कप 2006 और 2010 के लिये क्वालीफाई भी नहीं कर सकी बेल्जियम के लिये हालांकि क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना किसी उपलब्धि से कम नहीं रहा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com