गोगोई ने रेल मंत्री के समक्ष मांगें रखीं
गुवाहाटी :
असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज रेलमंत्री डी. वी. सदानंद गौडा से
अनुरोध किया कि वह अगामी रेल बजट में पश्चिम बगांल के कूचबिहार से असम के
अभयापुरी तक की रेल लाइन की घोषणा करें ।रेलमंत्री को लिखे पत्र में गोगोई
ने यह भी अनुरोध किया है कि डिबूगढ से पुणे के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट
ट्रेन शुरू की जाए, जोरहट से कोलकाता सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए
सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जाए और डिबूगढ गुवाहाटी से पश्चिम, दक्षिण और
उत्तरी भारत के लिए रोजाना एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएं ।उन्होंने राज्य
के विभिन्न स्टेशनों से इंटरसिटी ट्रेन चलाने का भी अनुरोध किया है।गोगोई
ने डिबूगढ राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन से बढाकर रोज करने तथा
गुवाहाटी-नयी दिल्ली के बीच दुरंतो एक्सप्रेस चलाने की भी मांग की है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com