वेबसाइट पर हिन्दी डोमेन नाम मिलेगा 15 अगस्त से
नयी दिल्ली: हिन्दी भाषियों के लिए खुशखबरी है. 15 अगस्त से किसी भी वेबसाइट का देवनागरी लिपि में डोमेन नाम का पंजीकरण कराया जा सकता है. नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज आफ इंडिया के सीईओ गोविंद ने इसबात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देवनागरी लिपि में डोमेन वेबसाइट नाम की बुकिंग 15 अगस्त से प्रस्तावित है जो कि उच्च अधिकारियों की मंजूरी पर निर्भर करेगा.
प्रत्येक डोमेन नाम का शुल्क 350 रुपये होगा तथा हिंदी स्क्रिप्ट में शीर्ष स्तरीय डोमेन (टीएलडी) डाट भारत होगा. हिन्दी स्क्रिप्ट डोमेन नाम का एक्सटेंशन डाट काम या डाट नेट के बजाय भारत होगा. उन्होंने कहा कि डोमेन नाम के पंजीकरण में लगी कंपनियां भी हिंदी स्क्रिप्ट वाले डोमेन नाम का पंजीकरण कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि शुरु के दो महीने में यह उन कंपनियों के लिए होगा जिनके पास कापीराइट या ट्रेड मार्क है. इसके बाद यह सभी के लिए उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि सब-डोमेन का पंजीकरण 250 रुपये (प्रत्येक) में किया जा सकेगा.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com