-->

Breaking News

शिवराज ने क्यों नहीं पहनी मुस्लिम टोपी?

भोपाल : ईद का दिन था, सभी एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। इसी दौरान एक मुस्लिम बच्चे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुस्लिम टोपी पहनानी चाही लेकिन शिवराज ने टोपी न पहनकर उसी बच्चे के सिर पर रख दी।

जानकारी के अनुसार शिवराज ने इस ईद पर मुस्लिम टोपी पहनने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल उन्होंने टोपी पहनी थी और इस बात की काफी तारीफ भी हुई थी लेकिन इस बार शिवराज ने टोपी नहीं पहनी। आपको शायद याद होगा कि इससे पहले नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इंकार किया था।

लेकिन अब शिवराज ने भी टोपी पहनने से इंकार कर दिया है। अब लोगों का क्या माना जाए कि वो भी हिंदुत्व की राजनीति करेंगे? या फिर वो भी मोदी के रास्ते पर चलेंगे? सूत्रों के अनुसार पिछले साल जब शिवराज ने टोपी पहनी थी तो अभिनेता रजा मुराद ने उनकी काफी तारीफ की थी और उस मौके पर कहा था कि,"मोदी को भी शिवराज से ये सीखना चाहिए कि उन्हें मुस्लिम टोपी से नफरत नहीं करनी चाहिए।"

चौहान ने कहा कि उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी हैं और ये भाईचारे का त्यौहार है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे ने कहा कि,"पिछले साल ये टोपी पहनना इलेक्शन स्टंट था क्योंकि अगले 3 माह में चुनाव होने थे। अब चुनाव हो गए हैं तो वो टोपी पहनने की बजाय टोपी पहना रहे हैं।" एक दृश्य में भी देखा गया था जब शिवराज को टोपी भेंट की गई तो उन्होंने इसे अपने सुरक्षाकर्मी को दे दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com