-->

Breaking News

AAP को गुटबाजी से बचना होगा: विश्वास

नई दिल्ली। अमेठी से राहुल गांधी को टक्कर देने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का कहना है कि ये चुनाव कई लोगों के लिए सबक है। विश्वास का दावा है कि कम पैसे में उन्होने बड़ी लड़ाई लड़ी है। हालांकि उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पुरानी गलतियां स्वीकार करनी होगी और गुटबाजी से बचना होगा।कुमार ने दावा किया किया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी को चापलूसी से बचना होगा तभी हमारी पार्टी दूसरी पार्टियों से अलग होगी। गौरतलब है कि कुमार विश्वास अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सर्वे पर कुमार ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती कि देश में कुछ खास बदलाव आएगा।वहीं कुमार को उम्मीद है कि हरियाणा और पंजाब में उनको अच्छी सफलता मिलेगी। कुमार ने कहा कि देश के काफी लोग बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ हैं और आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com