मुंबई में धमाके करके बहुत सुकून मिला
मुंबई :
इंडियन मुजाहिदीन के सह संस्थापक यासीन भटकल ने कहा है कि मुंबई में धमाके
करके उसे बहुत संतुष्टि मिली। न्यूज चैनल एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से
बताया है कि भटकल ने पुलिस को दिए इकबालिया बयान में कहा कि उसे मुंबई में
धमाके करने का कोई अफसोस नहीं है बल्कि उसे तो बहुत संतोष मिला।पिछले साल
बिहार से गिरफ्तार किए गए भटकल ने डीसीपी रैंक के अफसर के सामने दिए अपने
बयान में कहा कि मुंबई में धमाके करके उसने कोई अपराध नहीं किया। भटकल के
साथी असादुल्ला अख्तर ने भी यही बयान दिया है कि उसे धमाकों का कोई अफसोस
नहीं है।
भटकल ने अपने इकबालिया बयान में कहा है कि 2005 से उसने जो धमाके किए हैं, वे 2002 के गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए किए गए थे। भटकल को नैशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में है।
एटीएस ने 16 जून को 300 पेज की भटकल और अख्तर के खिलाफ एक सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें उन्हें 2011 के तिहरे मुंबई ब्लास्ट का आरोपी बनाया गया था। एटीएस के मुताबिक भटकल 13 जुलाई 2011 को मुंबई के झावेरी बाजार, ऑप्रा हाउस और कबूतर खाना में हुए धमाकों के लिए जिम्मेदार है। इन धमाकों में 21 लोग मारे गए थे और 141 घायल हुए थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com