सैफ से रोमांस करेंगी प्रिटी जिंटा
मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा, छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ एक बार फिर से रूपहर्ले पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी। सैफ अली खान अपने होम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक फिल्म 'हैपी एंडिंग' बना रहे है। सैफ की इस फिल्म का निर्देशन राज निधिमारू और कृष्णा.डीके कर रहे है। राज, डीके की जोड़ी इसके पूर्व सैफ को गो गोआ गॉन में निर्देशित कर चुके है। इस फिल्म में प्रिटी जिंटा अतिथि की भूमिका निभा रही है।
प्रिटी जिंटा इन दिनों हैपी एंडिंग की शूटिंग में व्यस्त है। उन्होंने टवीटर पर इस फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटो शेयर किए है। साथ में लिखा है ,"अंतिम फोटो हैप्पी एंडिंग की क्रू के साथ लिया गया। सैफ इस फोटो में नहीं आ सका क्योंकि वह इस अवसर के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं था।
प्रिटी ने लिखा कि उनकी शूटिंग खत्म हो गई है और वह अब उदास हैं क्योंकि शूटिंग उन्हें एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। उन्होंने कहा कि सैफ और मैंने पहली बार एक साथ क्या कहना में काम किया था। हैप्पी एंडिंग के सेट पर हमें विश्वास ही नहीं हुआ कि 16 साल पहले पहली बार हम दोनों ने साथ में शूटिंग की थी।
उल्लेखनीय है कि राज निदिमारू और कृष्णाडी के निर्देशन में बन रही फिल्म हैप्पी एंडिंग में सैफ अली खान और प्रिटी जिंटा के अलावा गोविंदा, रणवीर शौरी, इलियाना डिक्रूज और कल्कि कोचलिन की भी मुख्य भूमिकाएं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com