मोदी सरकार के सत्ता में आते ही बढ़ गई महंगाई: मुलायम
नई दिल्ली
: बढ़ती कीमतों पर सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव
ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई और बढ़ गई
है। मुलायम ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सरकार के सत्ता
में आये काफी समय हो गया है और अब तक बढ़ती कीमतों पर कार्रवाई की जानी
चाहिए थी।
उन्होंने कहा, ‘ उनके शपथ ग्रहण करने के बाद से ही महंगाई और बढ़नी शुरू हो गई है।’ आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, वाम दल, राजद, सपा, राकांपा सहित लगभग समूचे विपक्ष के सदस्य प्रश्नकाल स्थगित कर महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की मांग करने लगे। जिसके चलते दो बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com