-->

Breaking News

मजबूत है शिवसेना-भाजपा गठबंधन: उद्धव

मुंबई : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अकेले दम पर पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग उठने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि शीर्ष नेताओं द्वारा शुरू किया गया भगवा गठबंधन मजबूत है और इसमें किसी तरह की टूट नहीं पड़ी है.

एक पुस्तक विमोचन समारोह के इतर संवाददाताओं से बातचीत में उद्धव ने कहा, ‘शिवसेना-भाजपा गठबंधन दिवंगत बाल ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की विरासत है. लिहाजा, दूसरों की राय का कोई मतलब नहीं है.’ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मांग उठी थी कि भाजपा को गठबंधन से अलग होकर अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

इससे पहले, उद्धव ने भाजपा की बैठक में उठी मांग की तरफ परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद लोगों के अच्छे दिन भले ही आ गए हों, पर उनके लिए तनाव बढ़ गया है.

उद्धव जिस पुस्तक के विमोचन समारोह में थे वह तनावमुक्त जीवन से संबंधित है. यह पुस्तक डॉ. पी बी रमानी ने लिखी है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com