नरेंद्र मोदी चुने गए भाजपा संसदीय दल के नेता
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद के दोनों सदनों में पुनर्गठित भाजपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में पार्टी के उप नेता होंगे और वित्तमंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में उप नेता होंगे।
नव गठित भाजपा संसदीय दल की कार्य समिति के मुताबिक पार्टी ने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को संसद में सरकार का मुख्य सचेतक बनाया है। इसके अलावा संसदीय कार्य राज्यमंत्री संतोष गंगवार और प्रकाश जावड़ेकर क्रमश: लोकसभा और राज्य सभा में सरकार के उप मुख्य सचेतक होंगे।
राजस्थान से लोकसभा सदस्य अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे, जबकि राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना उच्च सदन में पार्टी के नए मुख्य सचेतक होंगे। पार्टी ने लोकसभा में 13 और राज्यसभा में तीन सचेतक भी बनाए हैं।
भाजपा ने गणेश सिंह को लोकसभा में पार्टी का सचिव और भूपेंद्र यादव को राज्यसभा में सचिव बनाया है जबकि पी सी मोहन भाजपा संसदीय दल के नए कोषाध्यक्ष होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com