-->

Breaking News

दिल्ली में मुझे कांग्रेस नेताओं ने दीं गालियां: वालंका

पणजी। गोवा यूथ कांग्रेस के प्रमुख के पद से शनिवार को निलंबित की गई वालंका अलेमाओ ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेताओं ने दिल्ली में उनके साथ गाली गलौच की। अलेमाओ के मुताबिक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से न्याय की गुहार लगाते हुए अलेमाओ ने यह धमकी भी दी कि दोषी पार्टी नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसकी शिकायत भी दर्ज कराएंगी। मालूम हो कि वालंका राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ की बेटी हैं। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने पर चर्चिल ने बतौर बागी लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ। वालंका पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार रेगीनाल्डो के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया।

वालंका ने दावा किया कि जब वह नई दिल्ली में एके एंटनी से मिलने गई थीं तो गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष जॉन फर्नाडिस और दक्षिण गोवा से लोकसभा प्रत्याशी रह चुके एलेक्सिओ रेगीनाल्डो ने उनके साथ गाली गलौच की थी। हालांकि, गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने वालंका के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वालंका अलेमाओ दिन और समय के साथ स्पष्ट करें कि पार्टी के दोनों नेताओं ने उनके साथ कब बदसलूकी की? कामत ने दिग्विजय सिंह का भी बचाव किया।

वालंका ने कहा, 'दिग्विजय सिंह मेरे संरक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने मुझसे कहा था कि वह चाहते हैं कि पार्टी में मुझ जैसे लोग आगे आएं। आज दिग्विजय सिंह ने खुद मुझसे कहा कि यदि आप इस्तीफा देती हैं तो आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो आप देखते जाइए क्या होने वाला है। मैं समझ नहीं पाई कि इसपर क्या कहूं?' निलंबन से नाराज वालंका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाईकमान खासकर सोनिया गांधी न्याय करेंगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस मामले को देखेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com