-->

Breaking News

गंगा-यमुना की शुद्धिकरण को दिल्ली में मंथन: उमा

मथुरा। गंगा-यमुना को शुद्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की मुहिम शुरू हो चुकी है। शनिवार को मथुरा आईं केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई मंत्री उमा भारती 'दैनिक जागरण' के यमुना सफाई अभियान पर गंभीर दिखीं। उन्होंने कहा कि यमुना को शुद्ध करना केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है। गंगा-यमुना शुद्धिकरण को लेकर सात जुलाई को दिल्ली में सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें पर्यावरणविद्, समाज सेवी, पर्यावरण, जल संसाधन, शहरी विकास मंत्रालय आदि के मंत्री मौजूद रहेंगे। जो सुझाव आएंगे, उन पर प्रोजेक्ट बनाकर कार्य किया जाएगा।

गौरतलब है कि गंगा और यमुना शुद्धिकरण को लेकर दैनिक जागरण ने अभियान शुरू किया है। जिसके तहत ऋषिकेश से गंगा जागरण यात्रा शुरू हुई है, जिसे नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं दिल्ली से जागरण ने यमुना यात्रा शुरू की है। शनिवार शाम वृंदावन के निकुंज वन स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उमा ने कहा कि यमुना गंगा की बड़ी बहन है। यमुना सफाई के बिना गंगा सफाई का अभियान सफल नहीं हो सकता। सरकार ने गंगा और यमुना दोनों नदियों की सफाई की योजना बनाई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com