बीजेपी नेता बोले, बिहारी लड़कियों से करवाएंगे शादी
जींद।
बीजेपी के बड़े नेता ओम प्रकाश धनखड़ ने एक विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा
कर दिया है। हरियाणा में बीजेपी के किसान सम्मेलन में बोलते हुए धनखड़ ने
कहा कि अगर जनता ने बीजेपी को वोट दिया तो उनकी पार्टी सूबे के कुंवारों को
दुल्हन दिलाएगी।धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के कई गांवों में सैकड़ों की तादाद
में कुंवारे नौजवान हैं, लेकिन अगर राज्य में बीजेपी की सरकार आई तो इन
कुंआरों को भी दुल्हन मिल जाएगी। ओम प्रकाश धनखड़ बीजेपी किसान प्रकोष्ठ के
राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा में शादी एक बड़ा मुद्दा है। वहां लड़के-लड़कियों का अनुपात इतना कम हो गया है कि लड़कों को लड़कियां ही नहीं मिल रही है। जिस वजह से दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को लाकर शादी करनी पड़ती है।ऐसे मौके पर बीजेपी के एक जिम्मेदार नेता के इस विवादित बयान से बवाल खड़ा हो गया है। धनखड़ ने भरी सभा में ऐसा विवादित बयान दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com