'झलक दिखला जा' के मंच पर करीना ने लगाए जमकर ठुमके
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा-7' के सेट पर पहुंची। बेबो यहां अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' के प्रमोशन के सिलसिले में आई थी।
इस फिल्म में करीना के अपोजिट अभिनेता अजय देवगन हैं लेकिन यहां झलक के सेट पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी नहीं दिखाई दिए। करीना ने यहां शो पर अपनी फिल्म के कुछ हिट गानों पर डांस भी किया। उन्होंने हाल ही में आई फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के गाने 'Tooh...' पर जजस और कंटेस्टेंटके साथ ठुमके भी लगाए।
इतना ही नहीं करीना ने शो पर अपने नाम पर बना गाना 'बेबो मैं बेबो' भी गाया। एपिसोड की शूटिंग के बाद शो की जज ,अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर करीना के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट की। दोनों काफी खूबसूरत लग रहीं थी।
बता दें कि करीना की यह फिल्म शो के जज करण जौहर की प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। यह एपिसोड इस शनिवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। करीना कपूर की फिल्म 'सिंघम रिटन्स' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com