-->

Breaking News

KBC 8 में Big B के मेहमान बनेंगे कपिल शर्मा

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 8' के  पहले मेहमान कामेडियन कपिल शर्मा बनेंगे। इस बात की सूचना खुद बिग बी ने दी है।बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि शो के उद्घाटन एपिसोड में कपिल को पेश किया जाएगा जिसका प्रसारण सोनी पर 2 अगस्त से किया जाएगा। उन्होंने अपने ब्लॉग में एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि शो के सेट से 'कामेडी नाइट्स विद कपिल' स्टार के साथ मैं खुद।

अमिताभ ने आगे लिखा है, 'सूरत में कपिल शर्मा जैसे बेमिसाल लोगों के साथ एपिसोड पूरा हो गया है।' अमिताभ भी कपिल के कामेडी शो में मेहमान बन चुके हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में ही 'केबीसी 8' के पहले एपिसोड की शूटिंग सूरत में हुई है। चर्चा ये भी है कि कपिल के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोज भी आ सकती हैं।

1 comment

Knife Master Hit Admin said...

in the kbc 10 if possible to came sachin tendulkar
Regards
KBC GBJJ

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com