मेरा स्वर्ण पदक जीतने का सपना पूरा हुआ: बिंद्रा
ग्लास्गो। राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवीं बार जाकर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने की कामयाबी हासिल करने वाले एयर राइफल निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है।
ओलंपिक के इतिहास में व्यक्तिग स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय इससे पहले चार राष्ट्रमंडल खेलों में कभी व्यक्तिगत स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए थे। लेकिन उन्होंने इस दौरान पेयर्स स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक जरूर जीते थे। अपना आखिरी राष्ट्रमंडल गेम्स खेल रहे बिंद्रा ने दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 205.3 अंक के फाइनल के नए रिकार्ड के साथ सोना जीता था।
अपनी इस शानदार कामयाबी के बाद बिंद्रा ने कहा है कि यह मेरे आखिरी राष्ट्रमंडल खेल थे। पांच राष्ट्रमंडल खेल और नौ पदक, यह सब मेरे लिए पर्याप्त है। मैंने इस पदक के लिए कड़ी मेहनत की थी और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत अंततः रंग लाई और मुझे जो चाहिए था वह मिल गया।
भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में यह पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक था। भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने क्वालीफाइंग से लेकर फाइनल तक बेहतरीन प्रदर्शन किया और इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का अपना सपना पूरा किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com