ICC के फैसले से हमारा दिल दुखा: धोनी
मुंबई: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ विवाद के मामले में आलराउंडर रवींद्र जडेजा पर लगाए गए जुर्माने के खिलाफ आज भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जडेजा के पक्ष में खुल कर आगे आए।
धोनी ने कहा, ‘‘जडेजा को बिना वजह सजा मिली है। आईसीसी के फैसले से हमारा दिल दुखा है। हम इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि मुड़कर देखना आक्रमकता नहीं है।
वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘बोर्ड इस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में अपील करेगा। मुझे लगता है कि जडेजा के साथ अन्याय हुआ है। हम अपने पक्ष को आईसीसी के समक्ष रखेंगे और हमें विश्वास है कि जडेजा के साथ न्याय होगा।’’
गौरतलब है कि नाटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब लंच के लिए टीमें मैदान से बाहर निकल रही थी तो जडेजा और एंडरसन भिड़ गए थे। टीम इंडिया ने आरोप लगाया था कि एंडरसन ने जडेजा के साथ दुव्र्यवहार किया था और उन्हें धक्का दिया था। इंग्लैंड ने अपनी शिकायत में कहा था कि जडेजा एंडरसन को मारने दौड़े थे। एंडरसन पर लेवल तीन का आरोप लगाया गया था जबकि जडेजा पर लेवल दो का आरोप लगा था। लेकिन मैच रेफरी डेविड बून ने जडेजा को लेवल एक के तहत दोषी करार दिया।
बून ने जडेजा को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए उनपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना किया गया है। इस मामले में एंडरसन के खिलाफ सुनवाई एक अगस्त को होनी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com