-->

Breaking News

ज्यादातर नर्सें अब इराक जाने को नहीं हैं इच्छुक

कोच्चि : युद्ध से जर्जर इराक में तकरीबन एक माह सांसत में बिताने के बाद आज वतन लौटीं ज्यादातर नर्सें अब वहां नहीं लौटना चाहतीं।45 अन्य नर्सों के साथ कोच्चि हवाई अड्डे पहुुंची सैंड्रा सेबेश्यिन ने कहा, हम वापस नहीं जाएंगे। वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है। हम अपनी जान एक बार फिर दांव पर लगाने के लिए तैयार नहीं हैं।

कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद 46 नर्सों का केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी और नर्सों के रिश्तेदारों ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।कोट्टायम से ताल्लुक रखने वाली सैंड्रा ने बताया कि वह पिछले साल 16 अगस्त को इराक गई थी। उसे और अन्य नर्सों को पिछले चार महीने से गवर्नमेंट तिकरित ट्रेनिंग हास्पिटल से तनख्वाह नहीं मिली।

उसने बताया, पहले 23 नर्सों का हमारा बैच था और फिर इस साल फरवरी में 15 और शामिल हो गईं।आईएसआईएस उग्रवादियों के हाथों बंधक बनाए जाने पर सैंड्रा और एक अन्य नर्स नीनू जोस ने कहा कि उन्हें वहां से पहले ही जाने को कहा गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था क्योंकि भारतीय दूतावास ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com