-->

Breaking News

बिकनी पहनने की क्या जरूरत है: हुमैमा मलिक

मुंबई: पाकिस्तानी मॉडल-अभिनेत्री हुमैमा मलिक ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में चुंबन दृश्य दिए हैं, लेकिन फिल्मों में बिकनी पहनने से उन्हें खासा ऐतराज है। हुमैमा हिंदी फिल्म राजा नटवरलाल के माध्यम से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रख रही हैं, जो 29 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। हुमैमा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं बिकनी पहन सकूंगी। मुझे सचमुच ऐसा नहीं लगता। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी राजा नटवरलाल में हुमैमा ने अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम किया है।

हुमैमा ने कहा, जब मैं अच्छी अभिनेत्री हूं, तो बिकनी पहनने की क्या जरूरत है। मेरी फिल्म में जबरदस्ती अश्लीलता नहीं डाली गई है। हर रूमानी दृश्य का औचित्य है और इन्हें संवेदनशील तरीके से फिल्माया गया है। हुमैमा का कहना है कि लोगों को चुंबन दृश्य के आधार पर उन्हें नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है। उन्हें मुझ पर गर्व है और मुझे नहीं लगता कि आपको एक इंसान को चुंबन दृश्य के आधार पर आंकना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com