नेपाल यात्रा पर आने के इच्छुक हैं प्रधानमंत्री :भाजपा नेता
काठमांडो : भाजपा नेता विजय जॉली ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षेस के सदस्य देशों को महत्व देने की नयी सरकार की पहल के तहत नेपाल यात्रा करना चाहते हैं और उसके साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।
जॉली ने कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार दक्षेस के सदस्य देशों के साथ अपने रिश्तों को विशेष महत्व देते हुए पडोसी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहती है।नेपाल की अपनी दो दिवसीय यात्रा को समाप्त करते हुए जॉली ने दक्षेस देशों के बीच समन्वय, संवाद और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया और दक्षेस देशों के बीच व्यापार की संभावनाएं भी शुरू करने की जरूरत बताई जिससे क्षेत्र में रहने वाले करोडों लोग खुशहाल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के पहले दिन से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन :सार्क: को महत्व देना शुरू कर दिया है ताकि दक्षिण एशियाई देशों के बीच मित्रता को मजबूत कर व्यापारिक संबंधों का विस्तार किया जा सके।जॉली ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भूटान और बांग्लादेश जैसे पडोसी देशों की यात्रा करके इस सोच को निरंतरता प्रदान की है।
जॉली के मुताबिक सुषमा नेपाल के साथ संबंधों को मजबूत करने के मकसद से दो सप्ताह में नेपाल यात्रा पर जाएंगी।उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नेपाल यात्रा के प्रति काफी उत्सुक हैं।जॉली ने कहा, वह भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री सुशील कोइराला समेत नेपाल के नेताओं से भी मुलाकात करना चाहते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com