-->

Breaking News

ISIS से मध्यम एवं दीर्घकालीन खतरा : ओबामा

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इराकी-सीरियाई सीमा पर एक बड़ा रियासत बनाने वाले अलकायदा से अलग हुए समूह इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया यानी आईएसआईएस से मध्यम और दीर्घकालीन खतरा है।

ओबामा ने कहा कि यह कहना सही होगा कि उसकी अतिवादी विचारधारा से एक मध्यम एवं दीर्घकालीन खतरा पैदा हो रहा है। वहां बहुत सारे समूह हैं जिनकी तत्काल अमेरिका के खिलाफ संभवत: अधिक उन्नत योजनाएं हैं जिन्हें लेकर हमें लगातार चौकस रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के किसी संगठन के बारे यह पारंपरिक बात है कि जब वह किसी क्षेत्र पर नियंत्रण करते हैं, वह हिंसक होते हैं, उनकी विचारधारा अतिवादी होती है और इसलिए समय के साथ स्थानीय आबादी उन्हें खारिज कर देती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इराकी जनता अंतत: इराक की सरकार के सामने खतरा बने चरमपंथी सुन्नी समूह को खारिज कर देगी। अमेरिका चाहता है कि अरब देश इराक के नेताओं पर दबाव बनाएं ताकि वे सरकार गठन की प्रक्रिया को गति दे सकें। इसी साल अप्रैल में इराक में चुनाव हुए थे, लेकिन सरकार के गठन की प्रकिया में मामूली प्रगति हुई है। अमेरिका प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के हटने की मांग पर फिलहाल विराम लगाते हुए कह रहा है कि अपना नेता चुनने का अधिकार इराकी जनता को है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को सीएनएन से कहा था, ‘हमने इराक को समावेशी लोकतंत्र लाने का मौका दिया है। उन्हें जातीय आधार से उपर उठकर अपने बच्चों को बेहतर भविष्य प्रदान करना है।’ उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी इराक संकट की पृष्ठभूमि में काहिरा पहुंच गए हैं। उनके इस दौरे का मकसद इराक के अलग अलग धड़ों के नेताओं को एकजुट करना है।

इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनी ने आज कहा कि वह इराक में अमेरिका के दखल के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इराक के घरेलू मामले में अमेरिका तथा दूसरों के दखल का कड़ा विरोध करते हैं। वहां दो धड़ों के बीच विवाद है जिनमें से एक चाहता है कि इराक अमेरिकी खेमे में शामिल हो जाए, जबकि दूसरा चाहता है कि इराक स्वतंत्र राष्ट्र रहे।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com