पति पीयूष ने कबूला पत्नी की हत्या का जुर्म
कानपुर: यूपी
के कानपुर की करोड़पति बहू ज्योति हत्याकांड की गुत्थी सुलझती नजर आ रही
है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान ज्योति के पति पीयूष ने अपना गुनाह
कबूल कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक अवैध रिश्तों के दबाव में पीयूष ने
अपनी पत्नी ज्योति की हत्या कराई। यह भी कहा जा रहा है कि इस हत्या में तीन
से चार लोग शामिल थे।
सूत्रों
के मुताबिक पीयूष ने अपने ड्राइवर की मदद से ज्योति का कत्ल करवाने की बात
कबूली है। इसके लिए पीयूष के ड्राइवर ने किराये के अपराधियों का इस्तेमाल
किया। जानकारी के मुताबिक पीयूष को ड्राइवर ने कत्ल के कुछ दिन पहले ही
नौकरी पर रखा था। इसी नौकर को पहले उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते नौकरी
से निकाल दिया था। लेकिन पीयूष ने उसे फिर से नौकरी पर रख लिया था। कत्ल के
बाद से ही ड्राइवर घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ड्राइवर की गिरफ्तारी
के लिए छापेमारी कर रही है।
गौर
हो कि रविवार को ज्योति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर
मंगलवार को ज्योति के पति पीयूष को हिरासत में लिया था। पुलिस ने पीयूष और
उसकी महिला मित्र से घंटों पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पहले दोनों से अलग
अलग पूछताछ की। फिर दोनों को साथ बिठाकर भी पूछताछ की गई। गौरतलब है कि रात
में अपने पति के साथ खाना खाने निकली युवती को कुछ लोगों ने उसको अगवा कर
लिया था और सोमवार तड़के उसका शव उसकी ही कार में पनकी इलाके में मिला।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com