-->

Breaking News

क्या फिर से केजरीवाल का भाग्य जगाएगा ये फ्लैट?

नई दिल्ली: कहते है कि कोई न कोई चीज हमारे जीवन में हमारे लिए भाग्यशाली होती है। शायद कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली के पूर्व सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल के साथ। रोचक तथ्य है कि कौशांबी स्थित फ्लैट केजरीवाल के लिए भाग्यशाली रहा और उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव की रणनीति यहीं से बनाई थी और जबरदस्त सफलता अर्जित कर सरकार भी बनाई थी। अब  देखना यह  है कि क्या शांबी वाला फ्लैट केजरीवाल के लिए फिर से भाग्यशाली बन पाता है या नहीं?

गौरतलब है कि केजरीवाल ने यहां तिलक लेन स्थित आधिकारिक निवास खाली कर दिया है और उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कौशांबी स्थित अपने फ्लैट में वापस चले गए। केजरीवाल अपनी बेटी की परीक्षा के कारण इस फ्लैट में रूके हुए थे। इसके लिये वह 85 हजार रुपये प्रति माह के किराए पर इस मकान में रह रहे थे उन्हें 31 जुलाई तक इस फ्लैट को खाली करना था।  पार्टी सूत्रों ने कहा कि फ्लैट उनके परिवार के लिए और खासकर उनके माता-पिता के लिए अधिक सुविधाजनक है क्योंकि वे लंबे वक्त से इसमें रह रहे हैं और आसपास के लोगों को जानते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com