अमेरिका के बाद अब चीन हुआ मोदी सरकार का मुरीद!
नई
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की कार्यशैली से चीनी मीडिया
काफी प्रभावित है। चीनी मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में मोदी सरकार की
तारीफों के पुल बांधे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक अंग्रेजी मुखपत्र
में छपी एक रिपोर्ट में मोदी सरकार की ओर से सरकारी कामकाज में चुस्ती लाने
पर जोर देने की तारीफ की गई है। गौरतलब है कि चीन के नए प्रेजिडेंट शी चिन
फिंग ने भी अपनी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त करने और नौकरशाही में चुस्ती
लाने पर जोर दिया था।
अंग्रेजी अखबार के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी रोज 18 घंटे काम करते हैं और सरकारी बाबुओं से कहते हैं कि सुबह 9 बजे दफ्तर आ कर शाम 6 बजे के बाद ही घर जाएं। सीनियर अफसरों से कहा गया है कि फाइलें पेंडिंग नहीं पड़ी रहें। खासकर पुरानी सरकार की विचाराधीन फैसलों को जल्द निपटाया जा रहा है।
बाबुओं से कहा गया है कि टेबलों पर पुरानी फाइलें नहीं पड़ी रहें, बरामदों के किनारे पान के थूक नहीं दिखें, टेबलों पर धूल वगैरह नहीं दिखे। मोदी सरकार के कामकाज पर भारत में तैनात चीनी पत्रकार विशेष नजर रखे हुए हैं। वे किसी भी नई बात को तुरंत नोटिस में लेते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की ओर से बाबुओं से कहा गया है कि फाइलों पर फैसला लेने की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सूचित करें। कैबिनेट सचिव अजीत सेठ के जरिए सभी कार्यालयों को नोटिस भेजा गया है कि हर कागजात से कंप्यूटरों के जरिए ही निपटें और डेस्कों पर फाइलों का अंबार नहीं रहे। रिपोर्ट के मुताबिक,कार्यभार संभालने के तुरंत बाद मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के दफ्तर के चक्कर काटे और कई हिदायतें दीं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com