-->

Breaking News

पूनम पांडे के कहने पर DIG ने किया रेप

मुंबई: एक मॉडल ने मुंबई के डी.आई.जी सुनील पारासकर पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले में आरोपी डी.आई.जी सुनील की मुश्किले और बढ़ सकती हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले में जल्द ही मॉडल पूनम पांडे से पूछताछ करेगी। दरअसल पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया है कि पूनम पांडे के कहने पर ही पारस्कर ने उसके साथ ये घिनौनी हरकत की थी।

खबरों के मुताबिक पीड़ित मॉडल ने पुलिस को बताया कि पूनम पांडे के कहने पर ही पारस्कर उसे परेशान करता था। पूनम और उसके बीच प्रतिद्वंद्विता होने की वजह से उसने ऐसा करवाया। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे एक बार फिर विवादों में घिरने वाली हैं। पुलिस पूनम पांडे से पूछेगी कि रेप के आरोपी डी.आई.जी. पारस्‍कर से उनका क्या रिश्ता है?

पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया था कि पूनम पांडे और डी.आई.जी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं। इतना ही नहीं पीड़ित मॉडल और पूनम पांडे के बीच कुछ ट्वीट्स भी हुई हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने पारस्कर द्वारा पीड़ित मॉडल को भेजे गए कुछ ऐसे मेसेजेस रिट्रीव कर लिए हैं। इन मेसेजेस में पारस्कर पीड़ित मॉडल से माफी मांग रहा है, हालांकि वो माफी किस लिए मांग रहा है, ये मेसेज में नहीं लिखा है। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने पीड़ित मॉडल का स्टेटमैंट CRPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com