पहला ICC महिला चैम्पियनशिप अगस्त से दुबई में
दुबई : आईसीसी का पहला महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप इसी वर्ष अगस्त से शुरू होगा। आईसीसी विश्व कप के क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के तहत होने वाले इस चैम्पियनशिप में दुनिया की शीर्ष आठ महिला क्रिकेट टीमें द्विपक्षीय मुकाबले खेलेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि महिला क्रिकेट के लिए बेहतर द्विपक्षीय कार्यक्रम का निर्माण करने के उद्देश्य से यह चैम्पियनशिप शुरू की जा रही है। इसके तहत दो-दो टीमें तीन-तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलेंगी, जो उनके घरेलू या विदेशी मैदानों पर भी हो सकता है।
हर मैच के लिए दो अंक दिए जाएंगे और अंकों के आधार पर शीर्ष चार टीमें इंग्लैंड में 2017 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वॉलिफाइ कर लेंगी। शेष आठ टीमों के पास विश्व कप में प्रवेश करने का एक मौका और होगा, हालांकि इसका ब्योरा अभी नहीं दिया गया है। यह शेष चार टीमें स्थानीय प्रतियोगिताओं के जरिए चुनी गईं छह टीमों के साथ विश्व कप के शेष चार स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के पहले दौर के तहत मौजूदा विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया घरेलू मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि तीन बार की चैम्पियन इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर भारत से, श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से और वेस्ट इंडीज अपने घरेलू मैदान पर न्यू जीलैंड का सामना करेगी। चैम्पियनशिप की समय सारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com