-->

Breaking News

प्रशासन में जन भागीदारी को PM ने लॉन्च किया MyGov वेबसाइट

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरी सरकार' (mygov.nic.in) नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके जरिए आम जनता भी महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं पर सरकार के सामने अपना सुझाव रख सकेंगी। नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के 60 दिन पूरे होने के मौके पर जनता के इस मंच का लोकार्पण किया गया। नेशनल इन्फर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) इस वेबसाइट का संचालन करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की सफलता लोगों की भागीदारी के बि‍ना असंभव है। अतीत में लोगों तथा सरकार की प्रक्रि‍या के बीच अंतर की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पि‍छले 60 दि‍नों में सरकार का यह अनुभव रहा है कि अनेक लोग राष्‍ट्र नि‍र्माण में योगदान देना चाहते हैं और अपना समय तथा ऊर्जा लगाना चाहते हैं। माईगवर्नमेंट मंच तकनीक प्रेरि‍त माध्‍यम है जो आम जनता को सुशासन में योगदान करने का अवसर देगा।

प्रधानमंत्री ने वि‍श्‍वास जताया कि लोग इस प्रयास का स्‍वागत करेंगे। उन्‍होंने इस मंच को मजबूत बनाने तथा सुधारने के लि‍ए सुझाव भी मांगे। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि देश को आगे ले जाने तथा गरीब से गरीब लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति इस मंच से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लोगों के सुझाव, उसकी राय तथा वि‍चार के प्रति आशान्‍वि‍‍त हैं। माई गवर्नमेंट मंच लोगों को विचार देने तथा काम करने का मौका देता है। माई गवर्नमेंट पर विषय आधारि‍त अनेक चर्चाएं होंगी जहां लोग अपने वि‍चार साझा कर सकेंगे। कि‍सी वि‍षय पर वि‍चार देने वाले की राय पर व्‍यापक वि‍चार-वि‍मर्श होगा और इससे रचनात्‍मक फीडबैक मि‍लेगा।

वेबसाइट की लॉन्चिंग के मौके पर सूचना तकनीक विभाग के सचिव आरएस शर्मा ने कहा कि इस साइट पर कई मुद्दों पर विमर्श के लिए स्थान है, जहां सभी तरह के लोग सरकार से अपने विचार और आइडिया शेयर कर सकते हैं। जो लोग वि‍चार-वि‍मर्श से आगे बढ़कर जमीनी योगदान देना चाहते हैं उनके लि‍ए माई गवर्नमेंट पोर्टल अनेक अवसर देता है। नागरि‍क वि‍भि‍न्‍न कार्यों के लि‍ए स्‍वयं आगे बढ़ सकते हैं और अपनी प्रवृष्‍टि‍यां दे सकते हैं। फि‍र इन कार्यों की समीक्षा अन्‍य सदस्‍य तथा वि‍शेषज्ञ करेंगे। मंजूरी के बाद इन कार्यों को पूरा करने वाले लोगों तथा माई गवर्नमेंट के अन्‍य सदस्‍यों से साझा कि‍या जाएगा। प्रत्‍येक मंजूर कार्यों को पूरा करने के लि‍ए प्रोत्‍साहन अंक मि‍लेंगे।

फिलहाल वेबसाइट पर स्वच्छ गंगा, लड़कियों की शिक्षा, स्वच्छ भारत, दक्ष भारत, डिजिटल भारत और रोजगार सृजन जैसे छह प्लेटफॉर्म हैं। इस अवसर पर दूरसंचार तथा सूचना प्रौद्योगि‍की मंत्री रवि‍शंकर प्रसाद तथा भारत सरकार के वरि‍ष्‍ठ अधि‍कारी भी मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com