-->

Breaking News

UPSC परीक्षा मामले को लेकर सड़क से संसद तक हंगामा

नयी दिल्ली : यूपीएससी में सी-सैट का मामला गरमाता जा रहा है. इस मामले ने अब हिंसा का रुप ले लिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज परीक्षार्थी संसद के सामने अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. यूपीएससी मामले को लेकर आज केंद्रीय कार्मिक राज्‍य मंत्री जीतेंद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. मोदी ने जीतेंद्र सिंह से यूपीएससी से जाकर मिलने को कहा. इधर इस मामले को लेकर आज संसद में भी जोरदार हंगामा किया गया. संसद के दोनों सदनों में यूपीएससी मामले को उठाया गया.

कार्मिक मंत्री जीतेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से साफ कर दिया है कि छात्रों के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि इस मामले को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी के रिपोर्ट के बाद सरकार फैसला लेगी. खबर है कि इस मामले में 12 बजे संसद में मंत्री अपना जवाब देंगे.

कल रात उत्तर दिल्ली के बुराडी इलाके में सिविल सेवा परीक्षार्थियों और पुलिस के बीच हिंसक झडप हो गई जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. परीक्षार्थियों ने कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया.

संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप गोयल के अनुसार, घटना रात करीब साढे आठ बजे उस समय हुई जब करीब 500 से 700 प्रदर्शनकारियों ने सिविल सेवा एप्टीट्यूड परीक्षा (सीसैट) समाप्त करने की मांग को लेकर मुख्य राजमार्ग बाईपास रोड बंद करने का प्रयास किया.

गोयल ने कहा, ‘‘पुलिस की एक जीप को आग लगा दी गई. इस घटना में कुछ बाइक और कारों के साथ ही एक रोडवेज बस आंशिक तौर पर जला दी गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य सडक से तितर बितर करने के लिए बल प्रयोग किया.’’  उन्होंने कहा कि इस घटना में कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे और लाठीचार्ज भी किया. पुलिस उपायुक्त :उत्तर: मधुर वर्मा ने कहा कि मार्ग पर डेरा डाले कुछ कांवडियों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद की.

पुलिस ने 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उन पर दंगा करने, सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कर्मचारियों को कर्तव्य निर्वहन से रोकने और हमला करने का आरोप लगाया है. दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार आठ बजकर 50 मिनट पर पुलिस की एक जीप को आग लगाये जाने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की दो गाडियों को मौके पर रवाना किया गया. पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मार्ग पर यातायात की अनुमति दी जा चुकी है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com