-->

Breaking News

भारत को इतिहास के प्रति जागरूक होना चाहिए : मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह कहते हुए भारत को इतिहास के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया कि सिर्फ ऐसे देशों में ही इतिहास बनाने की क्षमता होती है।राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार शाम एक पुस्तक विमोचन समारोह में मोदी ने राष्ट्रपति भवन जैसी धरोहर और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों से लोगों को अवगत कराने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एवं उनकी टीम की कोशिशों की तारीफ की। मोदी ने कहा, ‘हम इतिहास के प्रति ज्यादा जागरूक रहने वालों में से नहीं हैं और हमेशा सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करते हैं। जो देश अपना इतिहास भूल जाता है वह इतिहास बनाने की अपनी क्षमता भी खो देता है।’

राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्राय: इतिहास के प्रति ज्यादा जागरूक नहीं रहा है और यह संग्रहालय ‘हमारी विशेष धरोहर के एक हिस्से को संरक्षित करने की कोशिश है।’ मोदी ने राष्ट्रपति के बारे में कहा कि वह उनके लिए एक मार्गदर्शक की तरह रहे हैं जिन्होंने परिवार के मुखिया की तरह हमेशा सही सलाह दी है।

उन्होंने कहा, ‘परिवार के मुखिया की तरह वह मेरा, जो परिवार में नया है, मार्गदर्शन करते रहे हैं।’ इससे पहले, प्रधानमंत्री ने थॉमस मैथ्यू की किताब ‘विंग्ड वंडर्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ और अगस्त 2012 के बाद से राष्ट्रपति भवन में आयोजित संगीत, नृत्य एवं सिनेमाई कार्यक्रमों के सार-संग्रह ‘इंद्रधनुष’ का विमोचन किया।

‘विंग्ड वंडर्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ के लेखक थॉमस मैथ्यू राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव हैं। लेखकों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी कोशिशें महज कोई संग्रह नहीं बल्कि ऐसी रचना है जो उनके निजी अनुभवों से निकली है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com