जम्मू में नियंत्रण रेखा पर 4 आतंकी ढेर
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ के दौरान अब तक 4 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है. ये आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.मारे गए आतंकियों के पास से 8 एके-47 राइफल के अलावा कई डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं. अलकायदा की धमकी और अफगानिस्तान में बदल रहे माहौल से सुरक्षाबलों की चुनौतियां और बढ़ गई हैं. सुरक्षाबल इलाके में पूरी मुस्तैदी से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
बर्फ पिघलते ही सीमापार से घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या बढ़ जाती है. लेकिन घुसपैठ नाकाम करने के लिए सेना ने मल्टी लेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया है.गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्ते से पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान की सेना सीमा पर फायरिंग व गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटी है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com