-->

Breaking News

CWC सदस्य बोले, मां-बेटे जाएं दो साल की छुट्टी पर

नई दिल्ली : सत्ता हाथ से निकलते ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अपनों ने ही चौतरफा हमला कर दिया है. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बाद सोनिया को जोरदार झटका दिया है सीडब्ल्यूसी के सदस्य जगमीत सिंह बराड़ ने. बराड़ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दो टूक कह दिया है कि लोकसभा में करारी हार के बाद मां और बेटा 2 साल के लिए पार्टी के कामकाज से छुट्टी ले लें. बराड़ ने ये भी कहा कि पार्टी के सभी मौजूदा महासचिव भी अपनी-अपनी कुर्सी छोड़ें और नए लोगों को पार्टी चलाने का मौका दें.

बराड़ ने लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार का ठीकरा सोनिया और राहुल पर फोड़ा है. पंजाब से सांसद रह चुके जगमीत सिंह बराड़ ने पार्टी में नए सिरे से बदलाव की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हार के बाद पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है.


इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने अपनी किताब 'ONE LIFE IS NOT ENOUGH' में सोनिया-राहुल पर आरोप लगाए थे. नटवर ने 2004 में सोनिया के प्रधानमंत्री नहीं बनने की मजबूरियों की पोल खोली थी. कभी गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे नटवर सिंह ने सोनिया को जिद्दी और तानाशाह तक कह दिया था.



जारी है नटवर का विरोध
नटवर सिंह की किताब पर अभी बवाल नहीं थमा है. कांग्रेस नेता राज बब्बर ने नटवर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नटवर अपने नाम की तरह ही व्यवहार कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, 'जैसा नटवर का नाम, वैसा काम'. सिंघवी ने कहा, 'नटवर के लिए एक जिंदगी काफी नहीं है, वो बुढ़ापे में बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं.

नटवर बम पर हालांकि, राहुल गांधी ने चुप्पी नहीं तोड़ी है. संसद पहुंचने पर नटवर की किताब पर पूछे सवाल का राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया.

नटवर के खिलाफ बैंगलोर में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और पूर्व विदेश मंत्री का पुतला फूंका. प्रदर्शनकारियों ने नटवर सिंह को झूठा करार दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की.

एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मसले चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'मैं खुद किताब लिखूंगी'. 'आज तक' के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा, 'मेरी किताब से सच सामने आएगा. मैं अपनी सास का गोलियों से छलनी शरीर और पति का कत्ल देख चुकी हूं. ऐसे में ऐसी बातें मुझे दुखी कैसे कर सकती हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com