नेपाल में सामाजिक-आर्थिक विकास में पूरा सहयोग करने पर मोदी का जोर
काठमांडो : नेपाल के विदेश मंत्री महेंद्र पांडे ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और पनबिजली, व्यापार, ऊर्जा एवं सुरक्षा सहित कुछ द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की। मोदी के दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आज काठमांडो पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों नेताओं के बीच यहां एक पंचसितारा होटल में मुलाकात हुई।
मुलाकात के बाद पांडे ने कहा, ‘बातचीत बड़े ही सौहार्द और मित्रतापूर्ण माहौल में हुई।’ उन्होंने कहा, ‘हमें मिलकर विकास करना है।’ नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संक्षिप्त भेंट के दौरान पनबिजली क्षेत्र, व्यापार, उर्जा एवं सुरक्षा सहित कुछ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दे भी उठे।
मोदी के साथ उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पांडे ने कहा, ‘वह (मोदी) कम बोलते हैं, लेकिन वह परिणामोन्मुख हैं। मुलाकात के दौरान मुझे लगा कि वह जो कहते हैं वह उस पर अमल करने में यकीन करते हैं।’
प्रधानमंत्री मोदी और नेपाली विदेश मंत्री पांडे ने नेपाल-भारत सहयोग के तहत चल रही मौजूदा परियोजनाओं को विस्तार देने की जरूरत पर जोर दिया। नेपाल के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में मोदी का दौरा सुखिर्यां बना हुआ है।
यहां के अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द काठमांडो पोस्ट’ ने लिखा है, ‘मोदी का दौरा नेपाल-भारत संबंधों में एक परिवर्तनकारी मोड़ है।’ मोदी के दौरे को देखते हुए काठमांडो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यहां के ज्यादातर स्कूलों ने स्वेच्छा से आज और सोमवार को छुट्टी घोषित कर रखी है।बीते 17 वर्षों में नेपाल का आधिकारिक दौरा करने वाले मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com