-->

Breaking News

रेत की खदानों में शिवराज का हिस्सा : दिग्विजय

भिंड। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश भर में रेत और पत्थर की खदानों में हिस्सा हैं। सीएम की शिवा कॉर्पोरेशन कंपनी ने प्रदेश को खोखला कर दिया है और वे प्रदेश का विकास करने की बात कहते हैं। अगर मैं गलत हूं तो सीएम मुझ पर मानहानि का दावा करें। यह बात कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को लहार कस्बे में आयोजित सभा में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। विधवा पेंशन कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी, जिसमें हितग्र ाही को 150 रुपए की पेंशन मिलती थी, लेकिन इन 12 सालों में महंगाई कई गुना बढ़ी, भाजपा सरकार ने पेंशन नहीं बढ़ाई।
कांग्रेस महासचिव ने कहा प्रदेश में हाथी की स्थिति भी खराब है, उत्तर प्रदेश में इस बार हाथी का सूपड़ा-साफ हो गया। मप्र में भी ऐसा होने वाला है। सिंह ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल रही है। महिलाओं का घर से निकलना बंद हो गया।
देर से बंद हुआ हेलीकॉप्टर :
लहार में कांग्र स महासचिव का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपेड खेत में बनाया गया था। हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर के नीचे उतरने के बाद पायलट उसे 7 मिनट बाद बंद कर पाया। इसके बाद कांग्र स महासचिव नीचे उतर कर आए और गाड़ियों सभास्थल के लिए रवाना हो गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com