-->

Breaking News

मोदी सरकार भी अच्छे दिन नहीं ला पाई

कठुआ: ब्लाक के सरपंच बिशन दास सांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक हुई। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर विभिन्न इलाकों से आए ग्रामीणों, पंचों व सरपंचों ने अपने-अपने इलाके की समस्याएं सुनाई। सुनने के बाद जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार इस समय पूरी तरह से महंगाई को नियंत्रित करने में विफल हो रही है। ऐसे में लोगों की परेशानियंा बढ़ रही हैं। रेलवे किराए में बढ़ौतरी के साथ-साथ, कुकिंग गैस का महंगा होना भी एक बड़ी परेशानी है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी अच्छे दिन नहीं ला पाई। बल्कि अब तो हालत और भी बदतर हो गए हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मांगे जायज हैं और इनको जल्द हल करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा ताकि राज्य में तो लोगों की परेशानियां कम हो सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंच व सरपंच मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com