मुक्केबाजी में भारत को पहला पदक
ग्लास्गो: भारतीय मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 51 कि.ग्रा. वर्ग के सैमीफाइनल में उत्तरी आयरलैंड की मिशेला वाल्श से हार गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत का इन मुक्केबाजी में यह पहला पदक हैं।
उन्होंने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को कड़ी चुनौती दी लेकिन वह खुद से लंबी मुक्केबाज के खिलाफ करारे मुक्के नहीं लगा सकीं। पिंकी यह मुकाबला 0-2 से हार गई। कजाखस्तान के जज ने 8 मिनट के 4 राऊंड के मुकाबले में दोनों मुक्केबाजों को 38-38 अंक दिए लेकिन कनाडा और हंगरी के जज ने वाल्श के हक में फैसला करते हुए क्रमश: 40-36 और 39-37 अंक दिए।
वहीं भारत के एल. देवेंद्रो और एल. सरिता देवी ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आज यहां अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। देवेंद्रो ने पुरुषों के 49 कि.ग्रा. भार वर्ग के सैमीफाइनल में वेल्स के एशले विलियम्स को जबकि सरिता देवी ने महिलाओं के 60 कि.ग्रा. में मोजाम्बिक की मारिया माचोंग्वा को हराया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com