अगस्त में कारों की बिक्री 15.16 फीसदी
नई दिल्ली : घरेलू बाजार में कारों की बिक्री इस साल अगस्त में 15.16 प्रतिशत बढ़कर 1,53,758 इकाइयों की रही। यह लगातार चौथा महीना रहा जब कारों की बिक्री में वृद्धि हुई। कंपनियों ने पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में 1,33,513 कारें बेची थीं। सियाम को दो साल तक नरमी के बाद अब वाहन क्षेत्र में धीरे.धीरे सुधार आने की उम्मीद है।
सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने मोटरसाइकिलों की बिक्री 14.45 प्रतिशत बढ़कर 9,10,312 इकाइयों की रही जो बीते वर्ष अगस्त में 7,95,411 इकाइयों की थी।
सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने यहां संवाददाताओं को बताया, वाहन उद्योग को बाजार में धीरे धीरे सुधार नजर आ रहा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल.अगस्त के दौरान कारों की बिक्री 5.24 प्रतिशत बढ़कर 7,35,873 इकाइयों की रही, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 6,99,263 इकाइयों की थी।
माथुर ने कहा कि हालांकि बुनियादी स्थितियों में नाटकीय बदलाव नहीं आया है। हालांकि आर्थिक सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसका कुल बिक्री पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, कारों की बिक्री में धारणा की एक बड़ी भूमिका है क्योंकि ब्याज दरें अब भी उंची हैं और कंपनियां अब भी भारी छूट की पेशकश कर रही हैं। होंडा की मोबिलियो और हुंदै एलीट आई-20 जैसे नए माडलों से भी बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है।
अगस्त में मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री 30.43 प्रतिशत बढ़कर 82,823 कारों की रही, जबकि हुंदै मोटर की बिक्री 18.78 प्रतिशत बढ़कर 33,593 कारों की रही। इस दौरान होंडा कार्स की बिक्री 27.39 प्रतिशत बढ़कर 11,166 इकाइयों की रही। बीते माह, टाटा मोटर्स की बिक्री हालांकि 6.07 प्रतिशत घटकर 8,229 इकाइयों की रही। इसी तरह, महिंद्रा की बिक्री भी 6.42 प्रतिशत घटकर 13,911 इकाइयों की रही।
सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 19.22 प्रतिशत बढ़कर 13,45,506 इकाइयों की रही जो बीते साल इसी माह 11,28,631 इकाइयों की थी। आलोच्य माह में वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री हालांकि 5.59 प्रतिशत घटकर 48,473 वाहनों पर आ गई जो बीते साल अगस्त में 51,344 इकाइयों की थी। सभी वर्गों में वाहनों की कुल बिक्री 17.54 प्रतिशत बढ़कर 16,60,437 इकाइयों की रही जो अगस्त, 2013 में 14,12,602 इकाइयों की थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com