-->

Breaking News

विवेकानंद को याद रखते तो न होती 9/11 की घटना: मोदी

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में हुए आतंकी हमले 9/11 की बरसी पर स्वामी विवेकानंद को याद किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर दुनिया विवेकानंद की कही बातों को याद रखती तो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी घटना नहीं होती।

अपने ट्वीट में मोदी ने लिखा है, 11 सितंबर 1893, आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भाषण के जरिए दुनियाभर में इतिहास रचा था। अपने संबोधन के जरिए विवेकानंद ने भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की ओर दुनिया का ध्यान खींचा था। ‘अमेरिका के भाइओं और बंधुओं’ इस शब्द से स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भाईचारा संदेश दिया।

मोदी ने ट्वीट में लिखा कि 11 सितंबर को दो घटनाओं के लिए जाना जाता है पहला 2001 को अमेरिका में हुआ आतंकी हमला और दूसरा 1893 में विवेकानंद का दिया ऐतिहासिक भाषण। अगर हम स्वामी जी के संदेश का पालन करते तो 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में जो हुआ वो नहीं होता। हमें विवेकानंद के शब्दों को याद रखना चाहिए और खुद को एकता, भाईचारा और शांति के लिए समर्पित कर देना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com