-->

Breaking News

BJP की गौरवशाली परंपरा की परिणिति : थावरचंद गेहलोत

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक के अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता  विक्रम वर्मा, सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, अनुसूचित जनजाति मार्चेा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद  फग्गनसिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता  माखन सिंह चौहान, भगवतशरण माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरिवन्द मेनन,  रघुनंदन शर्मा, मेघराज जैन, कृष्णमुरारी मोघे सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करते हुए महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बैठक का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि प्रदेश में सत्ता और संगठन में सर्वश्रेष्ठ समरसता है जिसनें मध्यप्रदेश को गौरव प्रदान किया है और मध्यप्रदेश की राजनैतिक और शासन के क्षेत्रों में धाक जमी हुई है। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश को संसदीय बोर्ड में सम्मानजनक स्थान दिया है। मध्यप्रदेश से निर्वाचित पांच सांसदो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिमंडल में जबावदेही सौंपी है। आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता और संगठन में समरसता की जो पहचान बनी है उसे आगे बढ़ाया जाये। उन्होनें कहा कि प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से लोकसभा में प्रदेश में 29 में से 27 सीटें जीती है। केन्द्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। सफलता का श्रेय यदि हमें मिलेगा तो विफलता का ठीकरा भी हमारे सिर पर फूटेगा, इसलिए हमें गंभीरता पूर्वक कत्र्तव्यबोध के साथ आगे बढ़ना है।

थावरचंद गेहलोत ने कहा कि देश में गुजरात के बाद मध्यप्रदेश विकास का मॉडल बना है लेकिन कई मामलों में मध्यप्रदेश की प्रगति उल्लेखनीय है। क्योंकि मध्यप्रदेश माईनस चार (-4) प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़कर प्लस बारह ($12) प्रतिशत पर पहुंचा है हम इस तरह 16 प्रतिशत विकास दर का दावा कर सकते है। इसी तरह कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने 24.99 प्रतिशत विकास दर अंकित की है, विश्व का परिदृश्य भारत और मध्यप्रदेश सहित प्रदेशों के अनुकूल है। यह उज्जवल भारत के निर्माण का परिचायक है। उन्होनें इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति को जितनी सुविधाएं मिली है अन्य प्रदेशों में नहीं मिली। केन्द्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से उन्होनें मध्यप्रदेश को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया और आग्रह किया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानें के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ सेवा में जुट जायें। उनका मंत्रालय विकलांगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़नें के लिए कृत्रिम अंग का निःशुल्क वितरण हर विधानसभा में करेगा। इसका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को सुनिश्चित हो इसकी हमें चिंता करना है। उन्होनें कहा कि 25 सितंबर, 2 अक्टूबर और 11 अक्टूबर से अभिनव योजनाएं आरंभ की जायेगी, जिनमें 11 अक्टूबर से ‘सांसद ग्राम विकास योजना’ गांव का कायाकल्प करनें में सहायक होगी।   

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com