पाक क्रिकेटर ने दिलशान से कहा, 'इस्लाम कबूलो, जन्नत मिलेगी'
इस्लामाबाद:
पिछले शनिवार को हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद पाकिस्तानी
बल्लेबाज अहमद शहजाद द्वारा श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान से कथित
तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने वाली बातचीत की पाकिस्तान क्रिकेट
बोर्ड जांच कर रहा है।
दाम्बुला में शनिवार को खेले गए वनडे मुकाबले के खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते वक्त अहमद शहजाद ने दिलशान से कहा कि अगर तुम मुस्लिम नहीं हो और इस्लाम अपनाते हो, तो तुमने अपने जीवन में जो भी किया हो, सीधे जन्नत पहुंचोगे। दिलशान का जवाब वीडियो में सुनाई नहीं पड़ता, लेकिन शहजाद आगे कहते हैं कि तब झेलने के लिए तैयार रहो।
दिलशान के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने इस मैच में पाकिस्तान को हरा दिया था। पीसीबी ने बुधवार को शहजाद को मुख्यालय बुलाकर इस मामले में पूछताछ की। हालांकि अभी तक श्रीलंकाई टीम या दिलशान ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।बोर्ड के मीडिया महाप्रबंधक आगा अकबर ने कहा कि शहजाद को बुधवार को लाहौर स्थित पीसीबी मुख्यालय समन किया गया और टिप्पिणयों के बारे में पूछताछ की गई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com