गृह मंत्रालय ने अलकायदा के वीडियो की जांच के दिए आदेश
नई दिल्ली: केंद्रीय
गृह मंत्रालय ने आईबी से अलकायदा के उस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच
करने को कहा है जिसमें आतंकी संगठन का अभियान भारत में चलाने की धमकी दी गई
है । आईबी ने इस वीडियो के सामने आने के देश भर में अलर्ट जारी किया है।
साथ ही इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में
दिल्ली में बैठक हो रह है। गृह मंत्रालय में हो रही इस बैठक में आईबी, रॉ
के अलावा एनएसए के अधिकारी भी शामिल है।
गौर
हो कि अल-कायदा प्रमुख अयमन अल-जवाहिरी ने एक वीडियो संदेश में घोषणा की
कि वैश्विक इस्लामी आतंकवादी संगठन ने भारतीय उपमहाद्वीप में लड़ाई के लिए
एक नयी शाखा शुरू की है । एसआईटीई आतंकवादी निगरानी समूह के जिहादी फोरम
में पाए गए इस वीडियो में जवाहिरी ने कहा कि नया बल ‘कृत्रिम सीमाओं को
खत्म कर देगा’ जिसने इलाके में मुस्लिम आबादी को बांट रखा है ।
अल-कायदा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है जहां समझा जाता है कि इसका
नेतृत्व छिपा हुआ है लेकिन जवाहिरी ने कहा, ‘कायदात अल-जिहाद’ लड़ाई को
भारत, म्यामां और बांग्लादेश तक ले जाएगा । उसने कहा, ‘इस निकाय का गठन आज
नहीं हुआ बल्कि यह दो साल के प्रयास का यह नतीजा है कि भारतीय उपमहाद्वीप
में मुजाहिद्दीनों को एक संगठन के अंदर लाया जाए ।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com